Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत ने कोरिया को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिसे नौशीन ने चौथे मिनट में गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने अपना आक्रमण जारी रखा और दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। 21वें मिनट में श्रुति ने शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

31 May 2026

महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत ने कोरिया को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने रविवार को जापान के काकामिगाहारा में महिला अंडर-18 एशिया कप के पूल ए के अपने दूसरे मैच में कोरिया को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम के लिए नौशीन नाज, श्रुति कुमारी और किरण एक्का ने गोल किए, जबकि कोरिया की ओर से ग्योंगमिन रियू ने एक मात्र गोल किया।

मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिसे नौशीन ने चौथे मिनट में गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने अपना आक्रमण जारी रखा और दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। 21वें मिनट में श्रुति ने शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

हॉप टाइम के बाद कोरिया ने वापसी की कोशिश की और तीसरे क्वार्टर में 41वें मिनट में ग्योंगमिन रियू के गोल से स्कोर 2-1 हो गया। हालांकि, भारतीय टीम ने जल्द ही अपनी दो गोल की बढ़त फिर से हासिल कर ली। इस बार किरण एक्का ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया और मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया।

अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और कोरिया को कोई और गोल करने का मौका नहीं दिया, जिससे भारत ने एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

मलेशिया और कोरिया के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम दो जून को पूल ए के अपने अंतिम मैच में सिंगापुर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।-

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत ने कोरिया को 3-1 से हराकर लग
मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिसे नौशीन ने चौथे मिनट में गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News